लंबे समय से रिक्त चल रहे इस पद पर केंद्र सरकार ने बजट से तीन दिन पहले ही कर दी नियुक्ति - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

लंबे समय से रिक्त चल रहे इस पद पर केंद्र सरकार ने बजट से तीन दिन पहले ही कर दी नियुक्ति

पिछले साल केवी सुब्रमण्यन के इस्तीफा देने के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद खाली पड़ा था। इस पोस्ट पर नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार काफी समय से मंथन कर रही थी। मुख्य आर्थिक सलाहकार के लिए महिला की नियुक्ति की भी बीच में चर्चा थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। अब बजट से 3 दिन पहले ही केंद्र सरकार ने आनन-फानन में डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त कर दिया। नागेश्वर ने पदभार भी संभाल लिया है। इस नियुक्ति से पहले डॉ. नागेश्वरन एक लेखक, शिक्षक और सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूलों और प्रबंधन संस्थानों में पढ़ाया है । अनंत नागेश्वरन आईएफएमआर ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन और केरा विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विशिष्ट विजिटिंग प्रोफेसर थे। वह 2019 से 2021 तक भारत के प्रधान मंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है और एमहर्स्ट में मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है‌। बता दें कि बीते दिसंबर में केवी सुब्रमण्यन का कार्यकाल बतौर मुख्य आर्थिक सलाहकार खत्म हो गया था। उससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया और शिक्षक कार्य में लौट गए थे। 

Related posts

रचा इतिहास: महिला विश्व कप में पहली बार भारत की बेटियों ने जीता खिताब

admin

पीएम मोदी की मां हीराबा की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में कराया भर्ती, 1 दिन पहले प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी का मैसूर में हुआ था एक्सीडेंट

admin

राजस्थान के सीएम भजनलाल ने संकल्प पत्र का पहला वादा किया पूरा, राज्य के लोगों को 1 जनवरी से 450 रुपए का मिलेगा गैस सिलेंडर

admin

Leave a Comment