August 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में इस तारीख को करेंगे अपना पर्चा दाखिल



उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के नामांकन प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पर्चा दाखिल को लेकर सभी इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सीएम योगी ने भी अब अपना नामांकन करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी 2 फरवरी को चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। 4 फरवरी को सुबह 10:30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। बता दें कि भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर की सदर सीट से प्रत्याशी बनाया है।

Leave a Comment