स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे सेना के जवानों के पैर छूती इस बच्ची ने देश का दिल जीत लिया, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे सेना के जवानों के पैर छूती इस बच्ची ने देश का दिल जीत लिया, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल, देखें वीडियो

#Viral video


देश में कुछ अनमोल पल ऐसे होते हैं जो कैमरे में कैद हो जाते हैं। ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक रेलवे स्टेशन पर चार सेना के जवान ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। उसी दौरान 2 साल की एक छोटी बच्ची इन सैनिकों के पास आती है। इस दौरान सभी सैनिक आपस में बात कर रहे होते हैं। कुछ देर बाद सैनिक की निगाह इस छोटी बच्ची पर पड़ती है। उसी दौरान यह बच्ची एक सैनिक के पैर छूती है। उसके बाद जवान बच्ची के सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी बेंगलुरु के सांसद पीसी मोहन ने ट्विटर पर शेयर किया। भाजपा सांसद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि युवाओं को ऐसे संस्कार देना इस महान राष्ट्र के प्रति हर माता-पिता का कर्तव्य है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस छोटी बच्ची ने अपने संस्कार की वजह से पूरे देश का दिल जीत लिया। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिखा कि इस बेटी को आशीर्वाद और परिवार को आभार कि बिटिया को ऐसे उत्तम संस्कार दिए। वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं। जिसने भी यह वीडियो देखा सभी भावुक हो गए।

Related posts

Uttarakhand Vande Bharat Express Start Soon : उत्तराखंड में जल्द दौड़ने लगेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, देहरादून रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक

admin

उत्तरकाशी के धारली पहुंचे सीएम धामी ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

admin

उत्तराखंड चुनाव, 70 सीटों के लिए आ गए 500 से अधिक भावी प्रत्याशी, फिर शुरू हाईकमान के लिए चुनौती

admin

Leave a Comment