Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने राजधानी देहरादून के डीएम और एसएसपी को एक साथ बदला, नई तैनाती भी कर दी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून के डीएम और एसएसपी को एक एक साथ बदल दिया। अब संयुक्त सचिव सोनिका देहरादून की डीएम होंगी। सोनिका अब तक डीएम रहे आर राजेश कुमार की जगह लेंगी। आर राजेश कुमार को साल 2021 में आशीष कुमार श्रीवास्तव के स्थान पर देहरादून का डीएम बनाया गया था। दलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, जन्मेजय खंडूड़ी को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय देहरादून भेज दिया गया है। दलीप सिंह कुंवर अभी तक पीएसी मुख्यालय देहरादून में तैनात थे और जन्मेजय खंडूड़ी देहरादून के एसएसपी थे। बता दें कि देहरादून की नई डीएम सोनिया साल 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वहीं देहरादून के नए एसएसपी दलीप सिंह कुमार साल 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 

Leave a Comment