Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड हेल्थ

उत्तराखंड में आज एक साथ तीन ओमिक्रोन के केस मिलने पर मचा हड़कंप, राज्य सरकार ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में भी अब ओमिक्रोन के मामले  बढ़ने लगे हैं। सोमवार को तीन और मरीजों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। इनमें दो देहरादून और एक हरिद्वार में आया है। राज्य में अब तक चार मरीजों में ओमिक्रोन की पुष्टि हो चुकी है। उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि यमन से रुड़की आए 28 वर्षीय व्यक्ति में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव मरीज को आइसोलेट कर आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा देहरादून के राजपुर रोड निवासी बुजुर्ग दंपति ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं। वह दिल्ली में दुबई से लौटे ओमिक्रोन संक्रमित स्वजन के संपर्क में आए थे। इससे पहले स्कॉटलैंड से लौटी दून के कांवली रोड निवासी 23 वर्षीय युवती में भी ओमिक्रोन की पुष्टि हो चुकी है। बता दें कि पूरे देश में ओमिक्रोन के करीब 550 मामले सामने आ चुके हैं उत्तराखंड में बढ़ते मामले को देखते हुए धामी सरकार ने उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। अब रात 11 से सुबह 5 तक आवाजाही पर रोक रहेगी। केवल जरूरी कामों के लिए ही रात में निकलने की अनुमति होगी। वहीं दूसरी ओर राज्य स्वास्थ्य विभाग में सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। 

Leave a Comment