September 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

कार दुर्घटना में युवा गायक गुंजन डंगवाल का आकस्मिक निधन से संगीत जगत में छाया शोक

(Singer gunjan dandwal dies) : एक साथ हादसे में युवा गायक गुंजन डंगवाल का आकस्मिक निधन से हजारों प्रशंसकों में शोक की लहर छा गई। गुंजन डंगवाल उत्तराखंड में गायन और संगीत के क्षेत्र में लोकप्रिय थे। ‌उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। ‌‌मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदेश के युवा लोकगायक एवं संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल जी के सड़क हादसे में निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन उत्तराखण्ड संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

बता दें कि शुक्रवार शाम को गुंजन डंगवाल देहरादून से चंडीगढ़ निकले थे उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा यह उनका आखिरी सफर है। चंडीगढ़ से शनिवार सुबह जब वापस देहरादून आ रहे थे तब उनकी कार हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उनकी दुखद मृत्यु हो गई। ‌‌मूल रूप से अखोड़ी गांव जाखणीधार टिहरी निवासी गुंजन का परिवार इन दिनों देहरादून के केदारपुरम में रहता है। 26 वर्षीय गुंजन ने देहरादून में ही अपना स्टूडियो खोला था। कम समय में उन्होंने संगीत क्षेत्र में मुकाम हासिल पाया।

Leave a Comment