Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent मौसम राष्ट्रीय

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना


रविवार 7 मई को एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश हुई है। जिसके बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के शकरपुर, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार समेत कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बादल बरसे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंशिक रूप से बादल रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबादी होने का पूर्वानुमान जताया था। शनिवार को भी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली के साथ-साथ कई अन्य राज्यों में भी बारिश हुई है।

Related posts

गांधी परिवार ने नवजोत सिद्धू की लिख दी पटकथा, कांग्रेस के भी न हो सके पूर्व क्रिकेटर, अब फिर नए सियासी साथी की तलाश 

admin

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोने की झाड़ू से रास्ता किया साफ, अमित शाह ने मंगला आरती कर किया रथ यात्रा का शुभारंभ

admin

VIDEO मुझे चलते जाना है… : भाजपा ने जारी किया पीएम मोदी का “नया धमाकेदार वीडियो”, विपक्ष को जवाब और साल 2024 लोकसभा चुनाव की भी शुरू हुई रणनीति, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment