Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

थम गई ‘कमाल’ की आवाज, वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, मीडिया जगत में शोक की लहर



आज पत्रकारिता से जुड़ी एक खबर ने पूरे देश के पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे अंतराल से एनडीटीवी न्यूज चैनल से जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का आज लखनऊ में निधन हो गया। कमाल खान को खबरों की प्रस्तुति और उनका अंदाज पूरे देश भर में जाना जाता था। लखनऊ के रहने वाले कमाल खान लंबे समय से टीवी पत्रकारिता में थे। गुरुवार को भी वह पूरे दिन लखनऊ में रिपोर्टिंग कर रहे थे। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ। वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान अपने 30 साल के पत्रकारिता करियर में करीब 20 साल से अधिक एनडीटीवी के साथ जुड़े हुए थे। देश के कई जाने-माने पत्रकारों ने कमाल खान के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। ‌कमाल खान के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पत्रकारिता की यह अपूर्णीय क्षति है।

Leave a Comment