Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक

देश के सबसे छोटे राज्य गोवा ने किया बड़ा कमाल, वोटिंग में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को पछाड़ा,  तीनों राज्यों में यह रहा मतदान प्रतिशत

विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे चरण के लिए उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में 55 सीटों, उत्तराखंड के पहले चरण की 70 सीटों के साथ गोवा में 40 विधानसभा सीटों के वोट डाले गए। इसी के साथ  गोवा उत्तराखंड में आज ही मतदान समाप्त हो गया। सबसे खास बात यह रही कि देश के सबसे छोटे राज्य गोवा ने बड़ा कमाल कर दिया। मतदान प्रतिशत में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड को बचाते हुए रिकॉर्ड वोटिंग हुई। निर्वाचन आयोग की ओर से सोमवार शाम 6 बजे तक जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 78.94% मतदान हुआ। हालांकि फाइनल आंकड़ा सभी बूथ से आखिरी रिपोर्ट आने के बाद जारी किया जाएगा। नॉर्थ गोवा की सीटों पर 79.84%, जबकि साउथ गोवा की सीटों पर 78.15% पोलिंग दर्ज किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। इस बार शाम 6 बजे तक करीब 61% वोटिंग हुई है। 2017 में इन्हीं 55 सीटों पर 65.53% मतदान हुआ था यानी इस बार करीब 4% कम वोटिंग हुई है। ऐसे ही उत्तराखंड की 70 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक को पोलिंग बूथ से मिले आंकड़ों के हिसाब से 59.51% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। हालांकि उत्तराखंड में अभी तक चुनाव आयोग ने शाम 6 बजे तक आंकड़े जारी नहीं किए हैं। 

Leave a Comment