केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को पूरे विधि विधान के साथ खुलेंगे, इसी महीने 22 तारीख से शुरू होगी चार धाम यात्रा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को पूरे विधि विधान के साथ खुलेंगे, इसी महीने 22 तारीख से शुरू होगी चार धाम यात्रा

इसी महीने 22 अप्रैल को चार धाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। इसे लेकर उत्तराखंड की धामी सरकार उत्साहित है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी चार धाम यात्रा के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे। ‌ यात्रा 25 अप्रैल को शुरू होने वाली है। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि भक्त पैदल चलने के साथ-साथ हेलीकॉप्टर से भी केदारनाथ धाम पहुंच सकेंगे। राज्य के पर्यटन विभाग के अनुसार केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की हेलीकॉप्टर से यात्रा की सुविधा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) को ऑनलाइन बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने मार्च में कहा था कि आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए कुल 6.34 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

Related posts

8 मार्च, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

धामी सरकार का बड़ा फैसला : उत्तराखंड में 2003 से 2026 तक परिवार रजिस्टर खंगाले जाएंगे

admin

योगी सरकार के बाद उत्तराखंड में भी सीएम धामी ने “मदरसों” को लेकर किया बड़ा एलान

admin

Leave a Comment