कल हनुमान जन्मोत्सव को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जारी की एडवाइजरी, रामनवमी पर बंगाल और बिहार में हुई हिंसा के बाद गृह मंत्रालय अलर्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 14, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

कल हनुमान जन्मोत्सव को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जारी की एडवाइजरी, रामनवमी पर बंगाल और बिहार में हुई हिंसा के बाद गृह मंत्रालय अलर्ट



कल गुरुवार यानी 6 अप्रैल को पूरे देश भर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक राज्य सरकारों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। बता दें कि केंद्र सरकार को हनुमान जन्मोत्सव पर यह एडवाइजरी इसलिए जारी करनी पड़ी है कि पिछले दिनों रामनवमी पर बंगाल व, बिहार में दंगे और हिंसा हुई थी। इसलिए पहले ही सभी राज्यों को त्योहार के दौरान कड़ी निगरानी के निर्देश दे दिए गए हैं। इस बार केंद्र किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं करेगी।


रामनवमी पर शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अब तक थमने का नाम नहीं ले रही है। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल के हुगली में देखने को मिला। अब भी पश्चिम बंगाल और बिहार के शहरों में हिंसा की आग रह-रहकर दोबारा भड़क रही है। बिहार में हुई हिंसा के बाद विधानसभा में लगातार हंगामा जारी है। बजट सत्र के बाद आज एक बार फिर बिहार विधानसभा में भाजपा विधायकों ने नीतीश सरकार पर हिंसा रोकने पर नकाब रहने पर हंगामा किया।उधर, दिल्ली में हनुमान जयंती से एक दिन पहले पुलिस ने जहांगीर पुरी में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने 6 अप्रैल को हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी इलाके में जुलूस निकालने के लिए विश्व हिंदू परिषद और एक अन्य समूह को अनुमति देने से इनकार कर दिया।

Related posts

Himachal Pradesh assembly election Congress : हिमाचल में कांग्रेस के इन 5 सीटों पर पेंच फंसा, पार्टी हाईकमान ने अभी तक नहीं घोषित किए उम्मीदवारों के नाम

admin

देश ने खो दिया एक और महान सिंगर, भूपेंद्र सिंह की मधुर आवाज का चला जादू, उनकी ये गजलें खूब हुई लोकप्रिय

admin

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद समर्थक सड़कों पर उतरे, पाकिस्तान में बवाल और हालात बेकाबू, लाहौर का गवर्नर हाउस आग में जला दिया, सेना के हेड क्वार्टर पर किया कब्जा, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment