चार धाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बर्फीले तूफान का अलर्ट, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

चार धाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बर्फीले तूफान का अलर्ट, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की

चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चार जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के इन जिलों में पांच दिनों के लिए बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। और मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित देश के दूसरे राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि वे उत्तराखंड मौसम का अपडेट लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें। यमुनोत्री में दिनभर रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है।
वहीं, गंगोत्री की ऊंची चोटियों पर भी ताजा हिमपात और धाम में बारिश की खबर है। लिहाजा, रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ में हो रही भारी बर्फबारी को देखते हुए यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की है। गौरतलब है कि धामों में बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसी कारण मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी करते हुए यात्रियों से कहा है कि वे अभी जहां है वहीं रुक जाएं और मौसम का अपडेट लेने के बाद ही आगे बढ़ें।

Related posts

सीएम योगी की इस घोषणा का अखिलेश यादव ने किया स्वागत

admin

मकर संक्रांति पर उत्तराखंड स्थित भगवान आदिबदरी मंदिर के कपाट पूरे विधि विधान के साथ खोले गए

admin

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया समूह ग परीक्षाओं का शेड्यूल, इन पदों के लिए की जाएगी भर्ती

admin

Leave a Comment