मकर संक्रांति पर उत्तराखंड स्थित भगवान आदिबदरी मंदिर के कपाट पूरे विधि विधान के साथ खोले गए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

मकर संक्रांति पर उत्तराखंड स्थित भगवान आदिबदरी मंदिर के कपाट पूरे विधि विधान के साथ खोले गए

आज देश भर में मकर सक्रांति का पावन पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रयागराज के संगम में हरिद्वार के हर की पैड़ी में वाराणसी उज्जैन समेत आदि पवित्र नदियों में श्रद्धालु सुबह से ही स्नान करने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में भगवान आदिबद्री मंदिर के कपाट आज पूरे विधि विधान के साथ खोल दिए गए हैं। बता दें कि मकर संक्रांति के मौके पर सुबह 5 बजे ब्रह्म मुहूर्त में भगवान आदिबदरी धाम के कपाट खोल दिए गए। इस दौरान मंदिर को गेंदे के फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया। आदिबदरी मंदिर रानीखेत हल्द्वानी मार्ग पर कर्णप्रयाग से 17 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। प्रसिद्ध चांदपुर गढ़ी से इसकी दूरी 3 किलोमीटर है. आदिबदरी धाम में कपाट खुलने के बाद महाभिषेक समारोह और शीतकालीन पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेले भी शुरू हो गए हैं।

Related posts

Uttarakhand : सर्किट हाउस की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए बैलेंस बिगड़ने से गिरते-गिरते बचे सीएम धामी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला, देखें वीडियो

admin

Uttarakhand: धामी सरकार का संतुलन मॉडल: बजट में विकास, रोजगार और सुरक्षा पर फोकस”

admin

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक समारोह में सीढ़ियों से लड़खड़ा कर गिर पड़े

admin

Leave a Comment