Jiah Khan Suicide Case Sooraj Pancholi Verdict : बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान आत्महत्या मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने किया बरी, साल 2013 चल रहा था केस - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 15, 2026
Daily Lok Manch
Recent मनोरंजन राष्ट्रीय

Jiah Khan Suicide Case Sooraj Pancholi Verdict : बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान आत्महत्या मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने किया बरी, साल 2013 चल रहा था केस



साल 2013 में बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने आत्महत्या कर ली थी इस मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली पर केस चल रहा था। आखिरकार आज सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने बड़ी राहत दी । जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को सूरज पंचोली को बरी कर दिया। फैसले के वक्त सूरज कोर्ट रूम में मौजूद थे। कोर्ट ने कहा, ‘आपके खिलाफ सबूत काफी नहीं हैं, इसलिए बरी किया जाता है।’ सूरज पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। जिया ने 3 जून 2013 को मुंबई के अपने फ्लैट में सुसाइड किया था। एक्ट्रेस जिया खान की डेड बॉडी के साथ ही एक 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था। इस सुसाइड नोट में जिया खान ने कई खुलासे किए थे। इसके बाद जिया खान के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। वहीं, जिया खान की मां राबिया खान ने भी इस मामले में सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिया खान की मां राबिया द्वारा अपने वकील के जरिये दायर की गई अर्जी में कहा गया है कि फर्स्ट इंफॉर्मेट एविडेंस में मृतक के साथ रिलेशनशिप के दौरान आरोपी के फिजिकल और मेंटल दुर्व्यवहार को हाईलाइट करता है। जो क्लियरली आरोपी की हिंसक प्रकृति को बया करता है, जिसे गवाह मेनका हरिसिंघानी द्वारा सपोर्ट किया गया था। हालांकि वह होस्टाइल हो गई थीं। राबिया खान के आरोपों के बाद यह मामला सीबीआई को दिया गया। जिया खान की मां राबिया खान के अनुसार उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई है। बता दें कि जिया खान ने अपनी डेब्यू फिल्म में ही अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का नाम निशब्द था। इसके बाद उन्होंने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म गजनी में काम किया। उनकी अंतिम फिल्म अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल थी। गजनी और हाउसफुल दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा कारोबार किया था।

Related posts

Russ WagonR Army : रूस में प्राइवेट आर्मी वैगनर का विद्रोह, दो शहरों पर किया कब्जा, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा मुंह तोड़ जवाब देंगे

admin

25 अक्टूबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

Kedarnath Kapat Opening Live गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद बाबा केदारनाथ धाम के मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए आज सुबह खोले गए, खराब मौसम के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, सीएम धामी भी मौजूद रहे, देखें मंदिर खुलने का लाइव वीडियो

admin

Leave a Comment