Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक

भारतीय मूल के पहले हिंदू हो सकते हैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, देश में इस राज्य से है नाता

ब्रिटेन यानी यूके जिसने भारत पर वर्षों राज किया अब देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। अगर सब कुछ सही रहा तो भारतीय मूल का पहला हिंदू प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ब्रिटेन की कमान संभाल सकते हैं। ‌मौजूदा समय में यूके के बोरिस जॉनसन पीएम हैं। बता दें कि पिछले काफी दिनों से बोरिस जॉनसन के इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही है। उनके पद से हटने की स्थिति में इस पद के लिए वित्त मंत्री ऋषि का नाम सबसे आगे है। अगर ऐसा होता है तो यह भारतीयों के लिए गर्व की बात होगी। ऋषि सुनक का जन्म 12 मई, 1980 को हुआ था। माता-पिता भारत के पंजाब से निकलकर पहले दक्षिण अफ्रीका गए। फिर लंदन में आ बसे। पिता डॉक्टर और मां केमिस्ट हैं। ऋषि सुनक ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र, दर्शन और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की है। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री भी ली है। राजनीति में आने से पहले ऋषि इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैश और हेज फंड में काम कर चुके हैं। आपको एक बात और बता दें कि सुनक की शादी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता से हुई है।

Leave a Comment