चार धामों में से एक बाबा केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए इस तिथि को खोले जाएंगे, आज की गई घोषणा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

चार धामों में से एक बाबा केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए इस तिथि को खोले जाएंगे, आज की गई घोषणा

इस साल चार धाम यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अच्छी खबर है। ‌चार धामों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज खोले जाने की विधिवत घोषणा की गई है। बता दें कि केदारनाथ मंदिर के कपाट 6 मई को सुबह 6.25 बजे खुलेंगे । बता दें कि चारों धामों को शीतकालीन के लिए (छह महीने) बंद कर दिया जाता है। ‌केदारनाथ धाम को 12 ज्योतिर्लिंगों में विशेष माना गया है। केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि के पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में पंचांग गणना से की गई। पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में वेदपाठी व पंचपुरोहितों ने पंचांग गणना के आधार पर शुभ लग्न व मुहुर्त को देखकर श्रीकेदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय किया। बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार आठ मई को सुबह 6 बजकर 15 मिनट में खुलेंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियां शुरू हो गई हैं । अब यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

Related posts

Budget 2024 : मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज, टैक्स में कितनी मिलेगी राहत नौकरीपेशा और मिडिल क्लास लोगों की लगी निगाहें

admin

30 सितंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

आज तो मायावती ने मारी बाजी, शिवपाल ने खास अंदाज में सीएम योगी को दी बधाई, पीएम मोदी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

admin

Leave a Comment