सरकारी धनराशि के कार्यों में अनियमितताएं बरतने पर धामी सरकार ने चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को हटाया, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सरकारी धनराशि के कार्यों में अनियमितताएं बरतने पर धामी सरकार ने चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को हटाया, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला

उत्तराखंड के चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को धामी सरकार ने पद से हटा दिया है। रजनी भंडारी पर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप हैं। चमोली की जिला पंचायत भंडारी को हटाने पर कांग्रेस ने धामी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर निशाना साधा है। गोदियाल ने कहा सरकार का ध्यान जोशीमठ आपदा के बजाय जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाने पर केंद्रित है। उन्होंने सीएम पुष्कर धामी पर फिजूल के कामों पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया है। बता दें कि रजनी भंडारी पर जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए श्रीनंदा राजजात यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से मिली धनराशि के कार्यों में अनियमितताएं बरतने के आरोप का है। जिसको लेकर सरकार ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया है। रजनी भंडारी बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी की पत्नी हैं।

Related posts

ऋषिकेश से चारधाम तक डबल लेन का रास्ता साफ, धार्मिक और सुरक्षा की दृष्टि से राह बनेगी आसान

admin

लंबे अंतराल के बाद पतंजलि योगपीठ में अलग दिखाई दिया नजारा, राज्यपाल, सीएम, कैबिनेट मंत्री समेत पहुंची बड़ी हस्तियां

admin

प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले एक बार फिर सीएम धामी ने देहरादून के परेड मैदान जाकर परखीं व्यवस्था

admin

Leave a Comment