यूपी-उत्तराखंड में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सीएम योगी और मुख्यमंत्री धामी ने फहराया तिरंगा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

यूपी-उत्तराखंड में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सीएम योगी और मुख्यमंत्री धामी ने फहराया तिरंगा



देशभर में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ के साथ राज्यों की राजधानियों में तिरंगा फहराया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर झंडा फहराया।लखनऊ में विधानसभा पर सुबह परेड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल हुईं। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। विधानसभा पर हेलिकॉप्टर से फूल भी बरसाए गए। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की शपथ दिलाई। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सीएम धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ध्वजारोहण किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों के साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने तिरंगा फहराया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेता भी उपस्थित रहे। इस दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर सीआरपीएफ, आईटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों सहित एन.सी.सी की टुकड़ियों ने परेड करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन, बाल विकास के साथ डेयरी विकास विभाग ने बेहद सुंदर झांकियां पेश की. परेड में आइटीबीपी, हिमाचल पुलिस और सीआरपीएफ के साथ कुल 10 जवानों की बटालियन ने सलामी दी। इसी दौरान उत्तराखंड की कला संस्कृति की झांकी भी देखने को मिली। स्कूली छात्र छात्राओं के साथ स्थानीय कलाकारों ने भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत को सम्मानित किया। वहीं, सहायता करने वाले दो अन्य युवकों नीशू एवं रजत को भी सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस के ‘विजन डॉक्यूमेंट’ का अनावरण किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

Related posts

सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव के बाद पुत्री और बीजेपी सांसद संघमित्रा ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

admin

टला बड़ा हादसा : दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो प्लेन के नीचे आई “कार” मचा हड़कंप, देखें वीडियो

admin

देहरादून पहुंचा जसपाल राणा का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment