Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड हेल्थ

उत्तराखंड की धामी सरकार ने कोविड-19 रोकथाम के लिए कसी कमर, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए दिशा निर्देश

केंद्र के बाद उत्तराखंड की धामी सरकार ने भी कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए कमर कस ली है। गुरुवार 22 दिसंबर को राजधानी देहरादून में पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाई लेवल की मीटिंग की उसके बाद राज्य के स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने सभी सीएमओ और डीएम की वर्चुअली बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी जिलाधिकारियों के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने सभी सीएमओ के साथ वर्चुअल मीटिंग की। बैठक में आरटी पीसीआर में कोविड पॉजिटिव (RT PCR Covid Test) आने वाले मरीजों के सैंपल का होल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल देहरादून भेजने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment