हिमाचल प्रदेश में वर्दीधारीयों के बीच हुआ टकराव, राजधानी में शिमला पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच जमकर हुई भिड़ंत, जानिए पूरा मामला, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में वर्दीधारीयों के बीच हुआ टकराव, राजधानी में शिमला पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच जमकर हुई भिड़ंत, जानिए पूरा मामला, वीडियो

भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल रहे आरोपितों को पकड़ने शिमला गई दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम को शिमला पुलिस के विरोध का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस पर किडनैपिंग का केस तक दर्ज कर लिया गया।



आरोप है कि शिमला पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस टीम को करीब 20 घंटे तक रोके रखा, जिससे दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाने की प्रक्रिया पूरी कर रही थी।



पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किए जाएंगे आरोपित
हालांकि शिमला पुलिस के विरोध के बावजूद गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली पुलिस यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं अरबाज खान, सौरभ सिंह और सिद्धार्थ अवधूत को लेकर दिल्ली ले लिए निकाल सकी। दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचने के बाद तीनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

बुधवार से लेकर गुरुवार सुबह तक चला विवाद
इसी दौरान शिमला पुलिस ने टीम को शोगी बैरियर क्षेत्र में रोक लिया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह शुरू हुआ विवाद गुरुवार तड़के तक चलता रहा और मौके पर काफी देर तक तीखी बहस व झड़प जैसी स्थिति बनी रही।

Related posts

Uttarakhand Heavy Rain देहरादून में बादल फटने से बड़ी तबाही, तेज बहाव से कार्लिगाड़ का पुल और दर्जनों दुकानें बह गई, होटल भी क्षतिग्रस्त, दो लोग लापता, राहत बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो

admin

VIDEO जनजीवन प्रभावित : हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ के बाद अब बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें,कई जगह सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

admin

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत, कई श्रद्धालु फंसे, उत्तराखंड में भी भारी तबाही, रेस्क्यू अभियान जारी

admin

Leave a Comment