हिमाचल प्रदेश में वर्दीधारीयों के बीच हुआ टकराव, राजधानी में शिमला पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच जमकर हुई भिड़ंत, जानिए पूरा मामला, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में वर्दीधारीयों के बीच हुआ टकराव, राजधानी में शिमला पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच जमकर हुई भिड़ंत, जानिए पूरा मामला, वीडियो

भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल रहे आरोपितों को पकड़ने शिमला गई दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम को शिमला पुलिस के विरोध का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस पर किडनैपिंग का केस तक दर्ज कर लिया गया।



आरोप है कि शिमला पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस टीम को करीब 20 घंटे तक रोके रखा, जिससे दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाने की प्रक्रिया पूरी कर रही थी।



पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किए जाएंगे आरोपित
हालांकि शिमला पुलिस के विरोध के बावजूद गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली पुलिस यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं अरबाज खान, सौरभ सिंह और सिद्धार्थ अवधूत को लेकर दिल्ली ले लिए निकाल सकी। दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचने के बाद तीनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

बुधवार से लेकर गुरुवार सुबह तक चला विवाद
इसी दौरान शिमला पुलिस ने टीम को शोगी बैरियर क्षेत्र में रोक लिया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह शुरू हुआ विवाद गुरुवार तड़के तक चलता रहा और मौके पर काफी देर तक तीखी बहस व झड़प जैसी स्थिति बनी रही।

Related posts

विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल की सुखविंदर सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल : 5 आईपीएस अफसरों के किए तबादले, सीनियर ऑफिसर रानी बिंदु और सोम्या को दी गई खास जिम्मेदारी

admin

हिमाचल प्रदेश में भीषण अग्निकांड में बच्चों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, अर्की बाजार में हुआ हादसा

admin

कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में 11 नए जिलाध्यक्ष घोषित किए, दो महिलाओं को भी दी गई जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

admin

Leave a Comment