वाराणसी में 16 साल पहले हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तर प्रदेश

वाराणसी में 16 साल पहले हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

साल 2006 में धार्मिक नगरी वाराणसी में सीरियल धमाके हुए थे। इन धमाकों में कई लोगों की मौत हो गई थी। आज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कोर्ट ने 16 साल बाद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट के इस फैसले को लेकर सभी की निगाहें लगी हुई थी। ब्लास्ट के मामले में दोषी आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा सुनाई गई है। दो दिन पहले ही उसे दोषी ठहराया गया था। आतंकी वलीउल्लाह को गाजियाबाद की एक अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है. वहीं दूसरे मामले में उसे उम्रकैद की सजा दी गई है। बता दें कि 7 मार्च 2006 को वाराणसी में संकटमोचन मंदिर और कैंट स्‍टेशन पर धमाके हुए थे। सीरियल ब्‍लास्‍ट में 18 लोगो की मौत हो गई थी। एक अन्य आरोपी को मार गिराया गया था। वहीं शनिवार को वलीउल्‍लाह को दोषी करार दिया गया था। कोर्ट ने सोमवार वाराणसी सीरियल ब्लास्ट के दोषी वलीउल्‍लाह उर्फ टुंडा को फांसी की सजा सुनाई है। वलीउल्‍लाह इस समय गाजियाबाद के डासना जेल में बंद है। 

Related posts

योगी सरकार ने आज विधानसभा में पेश किया बजट, छात्रों, महिलाओं, किसानों, प्रदेश में मेट्रो और कॉरिडोर के लिए जानिए क्या-क्या वायदे किए, देखें वीडियो

admin

यूपी राज्यसभा के लिए भाजपा ने दो और उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, देखें लिस्ट

admin

यूपी एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने 6 और प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां से दिया टिकट

admin

Leave a Comment