Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 3, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय शिक्षा और रोज़गार

सीटेट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की उल्टी गिनती शुरू, इस तारीख को होगा घोषित, ऑफिशियल वेबसाइट पर कर सकते हैं चेक

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट (CTET) के रिजल्ट का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सीटेट परीक्षा अब 28 फरवरी तक जारी कर दिया जाएगा। ‌ बता दें कि इस परीक्षा के परिणाम को लेकर लगभग 20 लाख उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले यह रिजल्ट इसी महीने 15 फरवरी को घोषित किया जाना था लेकिन किन्ही कारण वश नहीं निकाला जा सका है। सीटेट रिजल्ट को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों का गुस्सा फूटा था। अब उम्मीद की जा रही है इसी महीने जारी कर दिया जाएगा। ‌ हालांकि बोर्ड ने रिजल्‍ट डेट या टाइम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। संभव है कि एग्‍जाम के रिजल्‍ट 28 फरवरी तक जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नजर बनाकर रखें। रिजल्‍ट चेक करने का लिंक वेबसाइट के होमपेज पर लाइव होगा । बता दें कि सीटेट की परीक्षा 16 दिसंबर से 30 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

Leave a Comment