September 7, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के नागरिकों ने अपना राष्ट्रपति चुन लिया, हालात जस के तस

पिछले 4 महीने से भारत का पड़ोसी श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसके साथ महंगाई से श्रीलंका के लोगों का बुरा हाल है। पिछले दिनों गुस्साए लोगों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को भागने पर मजबूर कर दिया था। आर्थिक संकट के बीच लंका को आज नए राष्ट्रपति मिल गए हैं। ‌रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। आज ही श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव हुआ जिसमें रानिल विक्रमसिंघे ने जीत दर्ज की। पहली बार श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला तीन उम्मीदवारों के बीच हुआ। विरोध प्रदर्शन के बीच गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़ने और राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नए राष्ट्रपति के लिए यह चुनाव हुआ था। श्रीलंका की संसद में हुए राष्ट्रपति चुनाव को जीतने वाले रानिल विक्रमसिंघे को 134 वोट मिले हैं। वहीं दुलस अल्हाप्परुमा को 82 और अनुरा कुमार दिसानायके को सिर्फ 3 वोट मिले हैं। भले ही रानिल विक्रमसिंघे ने राष्ट्रपति पद की कमान संभाल ली है लेकिन अभी भी श्रीलंका की आर्थिक स्थिति सुधारने में समय लगेगा।

Leave a Comment