(World famous magician OP Sharma passes away) : खत्म हुआ जादूगरी का अध्याय : देश-विदेश में मशहूर जादूगर ओपी शर्मा ने दुनिया को कहा अलविदा, आखिरी प्रोग्राम में कहा था-"मैं रहूं न रहूं शो चलता रहेगा" - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

(World famous magician OP Sharma passes away) : खत्म हुआ जादूगरी का अध्याय : देश-विदेश में मशहूर जादूगर ओपी शर्मा ने दुनिया को कहा अलविदा, आखिरी प्रोग्राम में कहा था-“मैं रहूं न रहूं शो चलता रहेगा”

देश विदेश के जाने-माने जादूगर ओपी शर्मा ने 71 साल की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। ‌‌ओपी शर्मा के निधन के साथ ही भारत में ‘जादूगरी’ के एक अध्याय के सफर का हमेशा के लिए अंत हो गया। अपनी जादुई कला से दुनिया को दीवाना बनाने वाले उत्तर प्रदेश के कानपुर बर्रा निवासी ओपी शर्मा का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। ‌कुछ समय पहले वह कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। ‌ वे अस्पताल में भर्ती थे। कानपुर के लोगों को यह दोबारा बड़ा झटका है। ‌ 25 दिन पहले देश के मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का भी निधन हो गया था। ‌ वह भी कानपुर के निवासी थे और लोगों में खूब लोकप्रिय थे। ओपी शर्मा ने अपनी जादू की कला से देश-विदेश में बड़ा नाम कमाया। उन्होंने राजनीति में भी किस्मत आजमाई, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

Famous magician OP Sharma

उनका कहना था कि जिसकी शुरुआत होती है, उसका अंत भी होता है। ये प्रकृति का नियम है। मैं रहूं या न रहूं जादू चलता रहेगा। कुछ समय पहले ओपी शर्मा ने अपने आखिरी शो में उन्होंने कहा था कि जिसकी शुरुआत होती है, उसका अंत भी होता है। ये प्रकृति का नियम है। मैं रहूं या न रहूं जादू चलता रहेगा। शो के बीचोंबीच ये पता चलने पर कि ‘जादूगर’ का शो अंतिम पड़ाव पर है तो दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोग भावुक हो गए थे। यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शोक जताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ कानपुर में कई राजनीतिक दलों और तमाम जानी-मानी हस्तियों ने जादूगर ओपी शर्मा के निधन पर गहरा शोक जताया है। ‌ बता दें कि ओपी शर्मा ने देश-विदेश में करीब 34 हजार से अधिक जादू के शो किए। देश के अधिकांश शहरों में ओपी शर्मा ने अपने शो के द्वारा जादूगरी दिखाई। ‌

Related posts

बड़ी खबर : लंबे इंतजार के बाद हाईकमान ने यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का किया एलान, हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी किए घोषित

admin

27 मई, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

BREAKING El Salvador Football match Crowd Huge VIDEO : दर्दनाक हादसा : फुटबॉल मैच के दौरान भीड़ हुई बेकाबू, स्टेडियम में मची भगदड़, जान बचाने के लिए मैदान में भागते रहे, 9 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment