Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

एक महीने से लगातार विरोध करते आ रहे यूपी के भाजपा सांसद की आखिरकार इच्छा हुई पूरी

पिछले एक महीने से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के राम नगरी अयोध्या दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र सियासी हलचल बढ़ी हुई थी। यूपी के कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह लगातार राज ठाकरे के दौरे को लेकर मोर्चा खोले हुए थे। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या दौरे से पहले राज ठाकरे को मुंबई में उत्तर भारतीयों को अपमानित करने के लिए माफी मांगने की चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा था अगर राज ठाकरे माफी नहीं मांगते हैं तब वह अयोध्या आने पर राज ठाकरे का विरोध करेंगे। सांसद ने कहा था कि अगर राज ठाकरे अयोध्या पहुंच गए तो वह खुद को कभी माफ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने दावा कि वह राज ठाकरे को अयोध्या तो क्या उत्तर प्रदेश की धरती पर भी नहीं घुसने देंगे। आखिरकार आज मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने 5 जून को प्रस्तावित अयोध्या दौरा आज रद कर दिया है। इसके बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह इसे अपनी जीत मान रहे हैं।  बृजभूषण सिंह ने कहा कि हम अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम को पूरा करेंगे। आगामी 5 जून को हम अयोध्या में सरयू स्नान करेंगे, वहां साधु संतों के साथ पूजा-पाठ होगा। राज ठाकरे ने भले ही अयोध्या का दौरा स्थगित कर दिया हो लेकिन हम वहां जरूर जाएंगे। बता दें कि राज ठाकरे ने ट्वीट कर अपने अयोध्या दौरे की रद्द करने की जानकारी दी। मराठी भाषा में उन्होंने लिखा कि तूर्तास अयोध्या दौरा स्थगित। इसके साथ ही अयोध्या हैशटैग भी किया। दौरा रद होने के पीछे अस्वस्थ्य होने की वजह बताई है।

Leave a Comment