Uttarakhand धन्यवाद रैली का शुभारंभ : कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री धामी स्वयं ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Uttarakhand धन्यवाद रैली का शुभारंभ : कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री धामी स्वयं ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे




मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार को उत्तराखण्ड में “समान नागरिक संहिता” कानून लागू करने पर धन्यवाद रैली का शुभारंभ किया। रैली का आयोजन चौधरी ओमपाल ढाबा लिब्बरहेडी से स्वीटी फार्म लिब्बरहेडी तक किया गया। रैली में मुख्यमंत्री स्वयं ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
कार्यकम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का सपना साकार किया है। जिसमें सभी वर्गों एवं धर्मों के लिए एक समान कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलौर विधानसभा में जो मेरे सम्मान में धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया है, वह मेरा स्वागत एवं सम्मान नहीं है बल्कि सवा करोड़ उत्तराखण्डवासियों का सम्मान है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिसमें किसान सम्मान निधि, किसानों को उचित मूल्य एवं किसानों की फसलों का बीमा भी शामिल हैं। किसान क्रेडिट कार्ड की धनराशि भी ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख की गई है।

उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए ₹14 हजार करोड़ की 7 नई परियोजना पर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, साथ ही किसानों को बागवानी के क्षेत्र में 80% सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं की खरीद में ₹20 प्रति कुंतल का बोनस दिया जा रहा है। गन्ने के रेट में भी ₹20 प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही ₹1,200 करोड़ की लागत से नई सेब नीति, कीवी नीति, ड्रैगन फ्रूट नीति जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वाले को कतई बख्शा नहीं जाएगा, भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों एव कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जमीन घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र मंगलौर ग्राम सभा लिब्बरहेडी में महाराजा सूरजमल के नाम से खेल स्टेडियम का निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही विधानसभा मंगलौर में सर्की रजवाहे की पटरी मंगलौर से गुरुकुल, लंढौरा बाईपास (हरचंदपुर) के पुल तक सड़क पक्की की जाएगी।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ. मधु सिंह और कार्यक्रम के संयोजक/पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना, उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय रोहिला, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री श्री देशराज कर्णवाल, रुड़की मेयर श्रीमती अनिता अग्रवाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रुड़की प्रेमलाल, लक्ष्मी राज चौहान सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Related posts

मानसून पर धामी सख्त, बोले- जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के

admin

VIDEO PM Modi meet actor akshy Kumar विदेश रवाना होने से पहले पीएम मोदी अक्षय कुमार से गर्मजोशी से मिले, प्रधानमंत्री ने अभिनेता से पूछा- कैसे हो भाई, देखें वीडियो

admin

Mumbai Airport Plane Crash : बड़ा हादसा : छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर  विमान क्रैश होकर सीधे दो टुकड़ों में बंटा, प्लेन में 8 यात्री सवार, रेस्क्यू जारी

admin

Leave a Comment