Jammu Kashmir Poonch terrorist attack : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के ट्रक पर आतंकियों ने घात लगाकर किया था हमला, 5 जवान शहीद - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Jammu Kashmir Poonch terrorist attack : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के ट्रक पर आतंकियों ने घात लगाकर किया था हमला, 5 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों ने घात लगातार सैन्य वाहन पर विस्फोट से हमला कर दिया। इसमें पांच जवान शहीद हो गए हैं। पहले 4 शहीदों की खबर आई थी। अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर सैन्य और पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों के साथ मिलकर वाहन में लगी आग बुझाकर राहत और बचाव अभियान चलाया। सेना ने बताया कि इस हादसे में 5 जवान शहीद हुए हैं और एक अन्य गंभीर रूप से घायल सैनिक को तुरंत राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह जवान काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे। सेना ने बताया कि हमलवारों की तलाश जारी है और आगे की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर थल सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी है।

Related posts

गौतम अडानी की अब तक सबसे बड़ी डील, दो प्रसिद्ध कंपनियों को और खरीदा

admin

लखनऊ में समाजवादी पार्टी का लगाया गया “पोस्टर” यूपी के सियासी गलियारों में बना चर्चा में

admin

श्री मीनाक्षी अम्मन मंदिर में प्रेम का महाकाव्य और द्रविड़ वास्तुकला का है मुकुट, बड़ी संख्या में भक्त माता पार्वती के दर्शन को आते हैं

admin

Leave a Comment