आरवीएम की तकनीक : चुनाव आयोग ने की नई पहल, अब वोटर देश में कहीं भी रह कर डाल सकेगा वोट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

आरवीएम की तकनीक : चुनाव आयोग ने की नई पहल, अब वोटर देश में कहीं भी रह कर डाल सकेगा वोट

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने एक नई पहल की है। यानी पूरे देश में अब वोटर कहीं भी रह कर अपने क्षेत्र में मतदान कर सकेगा। अभी तक कई राज्यों के लोग दूसरे राज्यों में रहते हैं जिस वजह से मतदान के दिन हुए आ नहीं पाते हैं। अब ऐसे लोग वहीं रह कर वोट डाल सकेंगे। अब देश में कहीं से भी वोटर अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने इस दिशा में एक बड़ी पहल की है। आयोग ने रिमोट वोटिंग के लिए नई मशीन डेवलप की है। इस नई मशीन को Multi-Constituency Remote Electronic Voting Machine यानी आरवीएम भी कहा जा रहा है। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से इस मशीन को लेकर राय भी मांगी है । भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को कहा कि वह घरेलू प्रवासियों के लिए रिमोट वोटिंग की सुविधा तैयार है, जिससे प्रवासी मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपने गृह राज्यों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल, आयोग ने प्रोटोटाइप रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) विकसित की है और इसके प्रदर्शन के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों को आमंत्रित किया है।

Related posts

Big Breaking Gangster Prince Tewatia Murder : देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार, गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की चाकुओं से गोदकर हत्या | Daily Lokmanch

admin

IMD Update Monsoon भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर की सुखद भविष्यवाणी, 16 साल बाद मानसून जल्दी दस्तक देने जा रहा 

admin

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरों की सुर्खियां

admin

Leave a Comment