September 9, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

IREvIND पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 2 रन से हराया, डकवर्थ एंड लुईस नियम के आधार पर जीता भारत

टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में डकवर्थ एंड लुईस (DLS) नियम के तहत दो रन से जीत हासिल की। शुक्रवार को डबलिन के मालाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को जीत के लिए 140 रनों का टारगेट दिया था। जवाब में भारतीय टीम ने जब 6.5 ओवरों में दो विकेट पर 47 रन बनाए थे, तभी बारिश आ गई। बारिश के कारण आगे का खेल संभव नहीं हो पाया और भारत को विनर घोषित कर दिया गया।तब तक टीम इंडिया ने दो विकेट पर 47 रन बना लिए थे। ऋतुराज गायकवाड और संजू सैमसन नाबाद लौटे। नंबर-3 पर उतरे तिलक वर्मा जीरो पर आउट हुए। उन्हें क्रेग यंग ने विकेटकीपर टेक्कर हाथों कैच कराया। इसकी पिछली बॉल पर यंग ने यशस्वी जायसवाल (24 रन) को आउट किया था।

Leave a Comment