अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मृतक के परिवारों को टाटा ग्रुप एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देगा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 20, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मृतक के परिवारों को टाटा ग्रुप एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देगा

एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट एआई 171 के क्रैश में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को एक करोड़ रुपए की मदद करने का एलान किया है। टाटा ग्रुप की ओर से जारी बयान में चंद्रशेखरन ने कहा कि इस हादसे में घायल सभी लोगों का मेडिकल खर्च टाटा ग्रुप वहन करेगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें जरूरी देखभाल और सपोर्ट मिले। इस विमान हादसे में 241 यात्रियों की मौत हो गई है। एक यात्री जीवित बचा है।

टाटा ग्रुप बी जे मेडिकल छात्रावास के निर्माण में भी सहायता प्रदान करेगा

बयान में आगे कहा गया कि इसके अतिरिक्त, टाटा ग्रुप बी जे मेडिकल छात्रावास के निर्माण में भी सहायता प्रदान करेगा। टाटा ग्रुप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं।”

हम इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़े हैं

पोस्ट में आगे लिखा कि हम इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़े हैं। इससे पहले चंद्रशेखरन ने विमान दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि एयरलाइन का प्राथमिक ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों की सहायता करना है। उन्होंने एक बयान में कहा, “हम घटनास्थल पर आपातकालीन रिस्पांस टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए अपनी पूरी शक्ति से काम कर रहे हैं।”

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 दोपहर को क्रैश हो गई थी

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 दोपहर को क्रैश हो गई थी। इसमें 242 लोग सवार थे। हादसे के बाद एयर इंडिया ने एआई-171 के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर कहा, “फ्लाइट एआई171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी। आज 12 जून को दुर्घटना का शिकार हुई है। हम अभी विवरण की जांच कर रहे हैं और इस मामले में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ और एयर इंडिया की वेबसाइट पर अधिक जानकारी साझा करेंगे।

Related posts

VIDEO रोंगटे खड़े कर देने वाला खौफनाक मंजर : 13 लोगों को हमला कर घायल करने के बाद “सड़क पर दौड़ती कार पर खूंखार तेंदुआ ने मारा झपट्टा”, मारुति वैन का शीशा बंद होने से बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

admin

हार्दिक पटेल की भाजपा में आने की शुरू हुई तैयारी, इस तारीख को लेंगे पार्टी की सदस्यता

admin

VIDEO UP Tadipaar : यूपी पुलिस ने अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता को “तड़ीपार” करने के लिए अपनाया यह तरीका, सड़क पर खड़े होकर दर्जनों पुलिसकर्मियों ने भगाकर किया जिला बदर, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment