मनरेगा के कार्यों में अनियमितता का आरोप, खंड विकास अधिकारी ने दिए जांच के आदेश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

मनरेगा के कार्यों में अनियमितता का आरोप, खंड विकास अधिकारी ने दिए जांच के आदेश



सुजानगंज/जौनपुर । विकास खंड सुजानगंज में एक भ्रष्टाचार का‌ मामला शांत नहीं हो रहा की दूसरा भ्रष्टाचार का आरोप तुरंत सामने आ जा रहा है यहां तक कि कई कर्मचारी, एपीओ, कम्प्यूटर आपरेटर तथा बाबू तक इस भ्रष्टाचार के मामले में सुजानगंज से सस्पेंड हो चुके हैं लेकिन अभी भी इस सुजानगंज विकास खंड से भ्रष्टाचार के आरोप रुक नहीं रहा है, लगातार लोगों के द्वारा किसी न किसी भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में लाया जा रहा है प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सभा बारा निवासी अवधेश मौर्य ने डीसी मनरेगा को शिकायत करते हुए ग्राम सभा बारा की ग्राम प्रधान सरिता यादव के पर लगाया कि ग्राम सभा में एक रघुआ तालाब की खुदाई चल रही है जिसमें  10 मजदूर आते हैं और फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं परन्तु उस तालाब की खुदाई के नाम पर प्रतिदिन 60 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कराई जाती है तथा कार्य ट्रैक्टर मशीन तथा ट्रैक्टर मशीन से कराया जा रहा है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी सुजानगंज राकेश मिश्रा बताया की संबंधित प्रकरण में डीसी मनरेगा के‌ निर्देश पर टीम का गठन कर जांच के आदेश दे दिया गया है।

पंकज मणि तिवारी, जौनपुर

Related posts

भाजपा ने यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

admin

आज से बदलेगा लखनऊ-कानपुर का सफर: राजनाथ सिंह करेंगे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, 45 मिनट में तय होगी दूरी

admin

भतीजे अखिलेश से नाराज शिवपाल यादव भगवान राम की भक्ति में हुए लीन, चाचा का ट्वीट आज फिर चर्चा में

admin

Leave a Comment