स्विगी-जोमैटो के डिलीवरी कर्मचारियों को बड़ा फायदा, 99 रुपये से शुरू करें पेंशन की बचत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

स्विगी-जोमैटो के डिलीवरी कर्मचारियों को बड़ा फायदा, 99 रुपये से शुरू करें पेंशन की बचत


गिग इकोनॉमी से जुड़े कर्मचारियों के लिए पेंशन को लेकर बड़ी पहल की गई है। अब स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले गिग वर्कर्स भी नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के जरिए अपने रिटायरमेंट के लिए फंड तैयार कर सकेंगे। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने गिग वर्कर्स को ध्यान में रखते हुए महज 99 रुपये से पेंशन निवेश शुरू करने की सुविधा दी है।

PFRDA के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य गिग वर्कर्स को छोटी रकम से ही भविष्य के लिए बचत और निवेश शुरू करने का अवसर देना है। गिग वर्कर्स की आय और काम की प्रकृति नियमित कर्मचारियों से अलग होती है। ऐसे में उनके लिए कम राशि से पेंशन निवेश शुरू करने की सुविधा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

99 रुपये से शुरू होगा योगदान

इस योजना के तहत गिग वर्कर्स सिर्फ 99 रुपये से NPS में अपना योगदान शुरू कर सकते हैं। खास बात यह है कि निवेश की शुरुआत के लिए 99 रुपये की न्यूनतम राशि तय की गई है, जबकि अधिकतम योगदान की कोई सीमा नहीं रखी गई है। यानी कर्मचारी अपनी आर्थिक स्थिति और सुविधा के अनुसार आगे चलकर अपने योगदान को बढ़ा सकते हैं।

PFRDA का कहना है कि गिग वर्कर्स का काम भले ही बुकिंग और मांग पर निर्भर करता हो, लेकिन उनके लिए भविष्य की वित्तीय सुरक्षा की जरूरत कम नहीं है। NPS के जरिए वे कामकाजी जीवन के दौरान धीरे-धीरे रिटायरमेंट फंड तैयार कर सकते हैं।

यह पहल गिग इकोनॉमी से जुड़े लाखों कामगारों को औपचारिक पेंशन व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related posts

तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

admin

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, 70 वर्ष से अधिक उम्र और बीमार कैदियों की रिहाई को सभी राज्य तीन महीने में बनाएं नीति

admin

मॉनसून पर गृह मंत्रालय की नजर, बाढ़-भूस्खलन प्रभावित राज्यों में राहत अभियान तेज

admin

Leave a Comment