लोकसभा से चारों सांसदों का निलंबन हुआ खत्म, सदन में चर्चा हुई शुरू - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

लोकसभा से चारों सांसदों का निलंबन हुआ खत्म, सदन में चर्चा हुई शुरू

पिछले दिनों मानसून सत्र में संसद की कार्यवाही के दौरान हंगामा करने के आरोप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के चार सांसदों को निलंबित कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी संसद के दोनों सदनों में हंगामा और प्रदर्शन आज भी जारी रहा। आज सुबह कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। उसके बाद फिर दोनों सदन दोपहर 2 बजे तक स्थगित हो गए। लोकसभा से विपक्ष के चार सांसदों का सोमवार को निलंबन खत्म हो गया है। इसके साथ ही, महंगाई के मुद्दे पर चर्चा भी शुरू हो गई है। विपक्ष के नेता लगातार कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर, जोतिमणि, राम्या हरिदास और टीएन प्रथापन के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। महंगाई के मुद्दे पर पोस्टर दिखने के चलते इन्हें सदन से निलंबत कर दिया गया था।

Related posts

PM Modi Birthday : अपने जन्म दिवस पर पीएम मोदी आज देंगे बड़ी सौगात

admin

राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से आठ महीने में ही दिया इस्तीफा, अब यह अर्थशास्त्री संभालेंगे कमान

admin

हाईकमान ने उत्तराखंड में “ब्राह्मण चेहरा” और पूर्व विधायक को बनाया भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

admin

Leave a Comment