केंद्र की "अग्निपथ स्कीम" पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना ने भी अग्निवीरों के लिए जारी किए बयान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 27, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय शिक्षा और रोज़गार

केंद्र की “अग्निपथ स्कीम” पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना ने भी अग्निवीरों के लिए जारी किए बयान

(Agni Veer scheme supreme court decision ) : सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना में महत्वपूर्ण सुनवाई की। ‌‌ बता दें कि देश के कई राज्यों में अग्निवीर योजना के खिलाफ अदालतों में याचिका दायर की गई थी। उसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज यह सुनवाई की है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया । इस दौरान जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के पास लंबित तीनों याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए ट्रांसफर कर दिया। अब दिल्ली हाईकोर्ट ही अग्निपथ योजना से संबंधित अन्य हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओ पर सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद सेना और रक्षा मंत्री ने भी बयान जारी किए हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि सेनाओं में भर्ती को लेकर जारी व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। अग्निवीर योजना में जाति प्रमाण पत्र पर सेना ने कहा, भर्ती में कोई बदलाव नहीं किया गया । बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का एलान किया था। इस योजना में 4 साल नौकरी का प्रावधान है। इसके बाद 75% जवान रिटायर हो जाएंगे। जबकि 25% जवानों को आगे भी मौका दिया जाएगा। इस योजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट और अलग अलग हाईकोर्ट में याचिकाएं लगाई गई हैं।

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर : विदेश से लौटे डेलिगेशन से पीएम मोदी ने आवास पर की मुलाकात, साथ में डिनर भी किया

admin

विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अखिलेश और भाजपा के बीच ईवीएम मशीन को लेकर तकरार चरम पर

admin

NITI Aayog Meeting 2023 Delhi 8 State CMs Skip PM Modi Meeting : नए संसद भवन को लेकर नाराज चल रहा विपक्ष ने अब पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज हो रही नीति आयोग की बैठक में आने से किया इनकार, 8 राज्यों के मुख्यमंत्री मीटिंग से गायब

admin

Leave a Comment