सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा कल से शुरू, यूपीएससी ने जारी किए यह दिशा-निर्देश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 24, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा कल से शुरू, यूपीएससी ने जारी किए यह दिशा-निर्देश

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा को रोकने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा को रोकने के लिए सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया गया था। लेकिन गुरुवार को कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है। यूपीएससी की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 निर्धारित 7 जनवरी शुक्रवार से 16 जनवरी, 2022 के बीच आयोजित होगी। वहीं दूसरी ओर संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा के मुख्य परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए राज्य सरकारों को दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।  इसके साथ यूपीएससी ने सिविल सेवा के मुख्य परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। उम्मीदवारों / परीक्षा अधिकारियों को फेस मास्क पहनना जरूरी होगा। परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती से करना होगा।उम्मीदवार पारदर्शी बोतलों में सैनिटाइजर लेकर जा सकते हैं।

Related posts

तीनों सेनाओं में निकली 341 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

admin

स्कूल के लिए निकले छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मचा कोहराम

admin

इस बार अडाणी की लंबी छलांग, अंबानी को 5 कदम पीछे छोड़ विश्व में छठे ‘रिचमैन’

admin

Leave a Comment