सहसपुर से लगातार तीसरी बार जीते भाजपा विधायक पुंडीर को समर्थकों ने की मंत्री बनाने की मांग - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सहसपुर से लगातार तीसरी बार जीते भाजपा विधायक पुंडीर को समर्थकों ने की मंत्री बनाने की मांग

बुधवार को उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की बागडोर संभाल ली है। ‌ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने धामी को राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। धामी के बाद राज्यपाल ने आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। लेकिन कई विधायक ऐसे रहे जो मंत्री नहीं बन सके हैं। ‌ऐसे ही सहसपुर विधानसभा से लगातार तीसरी बार भाजपा के विधायक बने सहदेव सिंह पुंडीर के मंत्री न बन पाने पर क्षेत्र के सैकड़ों समर्थक निराश हो गए हैं। क्षेत्र की जनता ने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर को मंत्री बनाने की मांग की है। ‌ बता दें कि सहदेव सिंह सहसपुर विधानसभा से साल 2012 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। उन्होंने कांग्रेस के आयेंद्र शर्मा को हराया था। ‌ उसके बाद साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में पुंडीर ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक किशोर उपाध्याय को हराया था। इस बार सहदेव पुंडीर ने कांग्रेस के कांग्रेस उपाध्यक्ष आयेंद्र शर्मा विधानसभा चुनाव में शिकस्त दी। इस बार क्षेत्र की जनता तीसरी बार भाजपा के विधायक बने सहदेव पुंडीर को मंत्री बनाने की आशा लगाए हुए थे। बुधवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में विधायक सहदेव पुंडीर के सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। लेकिन इस बार भी पुंडीर को मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने पर समर्थक फिर निराश हो गए। वहीं शिवालिक ग्रामीण मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस बार क्षेत्र की जनता सहदेव पुंडीर को मंत्री बनाने की उम्मीद लगाए हुई थी। राजेंद्र सिंह नेगी साथ कई समर्थकों ने भी पार्टी हाईकमान से भाजपा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग की है। 

Related posts

Kedarnath Dham door closed : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

admin

UKPSC सरकारी नौकरी : त्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने लेक्चरर सहित 526 पदों पर निकाली भर्ती

admin

National sports adventure award : राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, शरत कमल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और लक्ष्य सेन-एचएस प्रणय समेत 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया, देखें पूरी लिस्ट

admin

Leave a Comment