VIDEO : दिल्ली में सुखविंदर सिंह और प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से की मुलाकात, हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent स्पोर्ट्स

VIDEO : दिल्ली में सुखविंदर सिंह और प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से की मुलाकात, हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दो दिनों से राजधानी दिल्ली में है। अपने दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को सीएम सुखविंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मुलाकात की है। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं। इस मौके पर सुखविंदर सिंह ने हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि विधानसभा सत्र के बाद हिमाचल प्रदेश कैबिनेट का गठन होगा। वहीं अटल टनल शिलान्यास पट्टिका को बहाल करने पर हिमाचल प्रदेश के सीएम ने कहा, “नाम नहीं बदला जाएगा। हम अटल टनल का नाम नहीं बदल रहे हैं।”लेकिन भाजपा को शिलान्यास करने वालों की गरिमा को बरकरार रखना चाहिए था। हम सभी प्रधानमंत्रियों का सम्मान करते हैं लेकिन पट्टिका को बहाल करेंगे”।





सुखविंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली में हम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन का धन्यवाद देने आए हैं। बता दें कि राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के सभी 40 विधायक भी मौजूद हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह भी बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। वहीं मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा और पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की थी। अभी तक सुखविंदर सिंह और पीएम मोदी की मुलाकात नहीं हो सकी है। ‌

Related posts

21 सितंबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

19 जुलाई , शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

नए साल में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों को दी बड़ी सौगात, अब राजधानी में दिल्ली सरकार 450 मेडिकल टेस्ट फ्री में करेगी

admin

Leave a Comment