Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 29, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

हिमाचल की सुखविंदर सरकार ने अरुण पटियाल और यशपाल शर्मा को दी महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी

हिमाचल की सुखविंदर सरकार में नियुक्तियों का दौर जारी है। सोमवार 16 जनवरी को अरुण पटियाल और यशपाल शर्मा की महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की गई। अरुण पटियाल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। ‌ इसके साथ ही यशपाल शर्मा को जनसंपर्क विभाग के अंतर्गत चंडीगढ़ में मीडिया कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। ‌ एक माह के बाद सरकार ने यह नियुक्ति की है । वहीं दूसरी ओर सोमवार को संजय अवस्थी ने मुख्य संसदीय सचिव सूचना जनसंपर्क विभाग का कार्यभार संभाल लिया है।

Leave a Comment