गरीबी से जूझ रहे ग्रामीण की अचानक चमकी किस्मत, पलक झपकते ही बना लखपति - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

गरीबी से जूझ रहे ग्रामीण की अचानक चमकी किस्मत, पलक झपकते ही बना लखपति

कब और किसकी किस्मत बदल जाए कहा नहीं जा सकता है। ‌यह कहानी मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की है। बता देगी पन्ना की धरती हीरे के लिए जानी जाती है। यहां के रहने वाले एक गरीब मजदूर की अचानक किस्मत चमकी और वह लखपति बन गया है। ‌ 3 महीने की कड़ी मेहनत के बाद गांव कुआं निवासी प्रताप सिंह यादव को धरती से बुधवार को बेशकीमती हीरा मिला। मजदूर को जेम क्वालिटी का बड़ा हीरा मिला है । प्रताप सिंह यादव अपनी गरीबी से काफी दिनों से परेशान चल रहा था कुछ महीने पहले उसने सरकारी हीरा कार्यालय में बड़ी मुश्किल से एक छोटा सा हीरा खदान का पट्टा स्वीकृत कराया। तभी से लगातार मेहनत में जुटे प्रताप सिंह यादव की आज किस्मत चमक गई। प्रताप को खदान से मिले एक हीरे का वजन 11.88 कैरेट है, जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख के आसपास बताई जा रही है। गरीब मजदूर अब लखपति बन गया है । प्रताप यादव ने हीरा कार्यालय में हीरा जमा करा दिया है। मजदूर का कहना है कि वो अब हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाले पैसों से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा । 

Related posts

Axiom-4 Mission अंतरिक्ष में “जय हिंद जय भारत” का उद्घोष, 41 वर्ष बाद फिर शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास

admin

गृह मंत्री अमित शाह का आज उत्तराखंड दौरा, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

admin

विधानसभा शीतकालीन सत्र के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अचानक दिल्ली पहुंचे, हाईकमान के निर्देश पर हुए रवाना

admin

Leave a Comment