सपा में हलचल: भाजपा के एजेंडे का समर्थन करने और चाचा शिवपाल के बगावती तेवरों से परेशान अखिलेश मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सपा में हलचल: भाजपा के एजेंडे का समर्थन करने और चाचा शिवपाल के बगावती तेवरों से परेशान अखिलेश मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव के बीच हर दिन दरार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान शिवपाल ने भाजपा के एजेंडे ‘समान नागरिक संहिता’ का समर्थन करते हुए इसे पूरे देश में लागू करने की मांग उठाई है। इसके बाद समाजवादी पार्टी खेमे में खलबली का माहौल शुरू हो गया है। चाचा के आक्रामक होते बगावती तेवरों से परेशान अखिलेश यादव ने आज अपने पिता और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर लंबी मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 1 घंटे की बातचीत हुई है। बता दें कि शिवपाल यादव की नाराजगी अब अखिलेश यादव पर भारी पड़ने लगी है। ‌ इसकी वजह है यह है कि आजम खान भी अखिलेश से नाराज बताए जा रहे हैं। पिछले दिनों आजम के मीडिया प्रभारी ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुसलमानों की अनदेखी करने पर निशाना साधा था। 

Related posts

बड़ी खबर : यूपी एसटीएफ ने किया ढेर : प्रयागराज उमेश पाल मर्डर कांड में माफिया अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम मोहम्मद का पुलिस ने किया एनकाउंटर

admin

यूपी में हिंसा के बाद योगी सरकार एक्शन में, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दिया बड़ा बयान, 100 से अधिक दंगाई अरेस्ट, रांची में बिगड़े हालात

admin

कानपुर में हुई हिंसा और उपद्रव में सीएम योगी का सख्त एलान

admin

Leave a Comment