Himachal Pradesh cabinet expension waiting अभी और इंतजार : हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार 7 दिन बाद ही हो सकेगा, हाईकमान के आगे बेबस सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा अभी "राहुकाल" चल रहा है, राज्यपाल भी 4 दिन के लिए जाएंगे अपने होम राज्य - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Himachal Pradesh cabinet expension waiting अभी और इंतजार : हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार 7 दिन बाद ही हो सकेगा, हाईकमान के आगे बेबस सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा अभी “राहुकाल” चल रहा है, राज्यपाल भी 4 दिन के लिए जाएंगे अपने होम राज्य

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री तो बना दिया है लेकिन उनकी सरकार में कौन-कौन नए मंत्री बनेंगे इसका उन्हें अधिकार नहीं दिया गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बने 27 दिन पूरे हो चुके हैं। ‌ उन्होंने पिछले महीने की 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के नए मुखिया के तौर पर शपथ ली थी। तब ऐसा माना जा रहा था कि वह जल्द ही अपने कैबिनेट विस्तार कर लेंगे। पूरे हिमाचल की जनता को भी नए मंत्री कौन बनेंगे, बेसब्री से इंतजार है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर तीन बार दिल्ली दौरे भी कर चुके हैं। लेकिन अभी तक बात नहीं बन पाई है। यहां हम आपको बता दें कि अभी हिमाचल में कम से कम 7 दिनों तक मंत्रिमंडल विस्तार के कोई आसार नहीं हैं। राजधानी दिल्ली में सुखविंदर सिंह ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि अभी “राहु काल” चल रहा है जिस वजह से कैबिनेट का विस्तार फिलहाल नहीं हो पाएगा। मुख्यमंत्री का यह बयान कि अभी राहुकाल चल रहा है हिमाचल प्रदेश में चर्चा में बना हुआ है।




वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी अब हिमाचल अपने चहेते नेताओं को शामिल करना चाहते हैं। ‌ जब सीएम सुखविंदर सिंह से पूछा गया कि कौन-कौन मंत्रिमंडल में शामिल होगा तब उन्होंने केवल हिमाचल के विधायक विक्रमादित्य का नाम लिया। मुख्यमंत्री ने यह जरूर कहा है कि उन्होंने मंत्री पद के लिए 10 नामों को आगे भेज दिया है। उन्होंने नामों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल को भेजा है। जैसे ही मंजूरी मिलती है तो उसके बाद ही हिमाचल में कैबिनेट का विस्तार होगा। वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर कल रविवार, 8 जनवरी को अपने होम स्टेट गोवा जा रहे हैं जहां से वे 12 जनवरी को लौटेंगे। यानी आप कम से कम हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार होने के लिए अभी 1 सप्ताह का इंतजार करना होगा। ‌यानी अब 14 जनवरी मकर संक्रांति के बाद ही हिमाचल में मंत्रिमंडल का विस्तार होना संभव है। अब सोचने वाली बात यह है कि क्या सच में राहु काल की वजह से कैबिनेट विस्तार को टाला गया है या फिर मंत्री बनने की होड़ की वजह से पार्टी में पनपी अंतर कलह को रोकने में असमर्थता। बता दें कि सीएम सुखविंदर सिंह आज शाम करीब 5:30 बजे शिमला लौट आए हैं। अभी संभव है कि सीएम सुखविंदर सिंह को दिल्ली से बुलावा आ सकता है।

Related posts

आंदोलनकारी किसानों ने एक साल बाद दिल्ली से उखाड़ा आशियाना, लौटने लगे घरों की ओर

admin

मास्को से गोवा आ रहे विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप, गुजरात के जामनगर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

admin

हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दीपावली

admin

Leave a Comment