राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को उदयपुर में गोली मारी, हालत नाजुक, अस्पताल में कराया गया भर्ती, हमलावर गिरफ्तार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 12, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को उदयपुर में गोली मारी, हालत नाजुक, अस्पताल में कराया गया भर्ती, हमलावर गिरफ्तार

राजपूत करणी सेना की रविवार को बैठक के दौरान फायरिंग फायरिंग में प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को लगी गोली, शहर के बीएन संस्थान परिसर में चल रही थी बैठक, बैठक में मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ा, पुलिस को दी गई सूचना, मौके पर हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

उदयपुर पुलिस ने राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर कथित तौर। पर गोली चलाने वाले आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया है। घायल शख्स को पुलिस अस्पताल में भर्ती करवाया है।

प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को उन्हीं के भूतपूर्व पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने आपसी विवाद के चलते पीठ के पास से गोली मार दी‌ ‌। पुराना विवाद यह था कि भंवर सिंह ने आरोपी को उनके पद से बर्कास्त करा दिया था. इसके पीछे क्या वजह थी ये पूछताछ में सामने आएगी। फिलहाल भंवर सिंह को गीतांजली अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत की खबर ये है कि पीड़ित अब खतरे से बाहर है और मुलजिम पुलिस हिरासत में है।

करणी सेना क्या है?

करणी कोई राजनीतिक संगठन नहीं है। पर राजनीतिक दल इसके पीछे हाथ बांधे खड़े नजर आते हैं। करणी सेना के नाम से तीन संगठन काम कर रहे हैं। एक श्री राजपूत करणी सेना है जिसके संरक्षक लोकेन्द्र सिंह काल्वी है। इस साल मार्च में लोकेन्द्र सिंह काल्वी का निधन हो गया था। दूसरी श्री राजपूत करणी सेवा समिति अजीत सिंह मामडोली की है। तीसरी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना है। पर असली कौन है इस पर सबका अपना अपना दावा है।

Related posts

डीजीसीआई ने दी मंजूरी : कोरोना से निपटने के लिए देशवासियों को और मिली राहत, देश में पहला “नाक का टीका” तैयार, केंद्र ने दी जानकारी

admin

Watch video : बैलगाड़ी प्रतियोगिता को लेकर दो गुटों में बीच सड़क पर फिल्मी स्टाइल में हुई जमकर फायरिंग, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, देखें वीडियो

admin

ओमिक्रॉन से फिर थमने लगी रफ्तार, हर रोज बढ़ते मरीजों की गिनी जा रही संख्या, पाबंदियां भी लगनी हुई शुरू

admin

Leave a Comment