उत्तराखंड में बनेगा खेल विश्वविद्यालय, अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सीएम धामी ने की घोषणा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड स्पोर्ट्स

उत्तराखंड में बनेगा खेल विश्वविद्यालय, अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सीएम धामी ने की घोषणा


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए एक्टिव रहते हैं। इसी को लेकर सीएम धामी ने साल 2022 में नई खेल नीति भी बनाई थी। बुधवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम डायमंड ने एलान किया कि राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनेगा। बैठक में सीएम धामी ने निर्देश दिए कि खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास, खेल और आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों से सुझाव लिए जाएं। साथ ही कहा कि विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर ही खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आगे की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा-आज सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान खेल विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही खेल एवं आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए विशेषज्ञों के सुझाव लेने के निर्देश दिए। उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय बनने से राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे। हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु सतत क्रियाशील है।

Related posts

विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद गैरसैंण सीएम धामी ने सामुदायिक से केंद्र पहुंचकर किया निरीक्षण

admin

Uttarakhand Uttarkashi Road accident : आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी में कार गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, 24 घंटे में हुआ दूसरा दर्दनाक हादसा, सीएम धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश

admin

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान, वनडे की कप्तानी शिखर धवन और टी20 की कमान हार्दिक पांड्या को मिली

admin

Leave a Comment