खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ के अतिरिक्त सचिव को किया सस्पेंड, बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में दिया था बयान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ के अतिरिक्त सचिव को किया सस्पेंड, बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में दिया था बयान

खेल मंत्रालय ने शनिवार को कुश्ती संघ के अतिरिक्त सचिव विनोद तोमर को सस्पेंड कर दिया है। खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा शिकायतें विनोद तोमर से ही थी। पहलवानों ने बीते दिन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बातचीत के बाद अपना धरना समाप्त करने का फैसला किया था। तोमर ने शनिवार शाम कहा था कि फेडरेशन के ज्यादातर लोग बृजभूषण शरण सिंह के साथ हैं और व्यक्तिगत तौर पर भी मुझे खिलाड़ियों के आरोप सही नहीं लगते। मैं बृजभूषण सिंह के साथ 12 सालों से जुड़ा हुआ हूं, वो ऐसे नहीं हैं। खिलाड़ियों के आरोप निराधार हैं। वहीं दूसरी ओर पहलवानों के भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण आने के आरोपों की जांच करने के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जो चार हफ्तों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Related posts

(Congress president election) : 22 साल बाद कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग आज, मल्लिकार्जुन-थरूर में सीधा मुकाबला, दोनों नेताओं के जीत के दावे

admin

Cancer and Diabetes Patients AIIMS free Tablets कैंसर और डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली एम्स में मिलेगी 63 दवाएं मुफ्त

admin

Union defence Minister Rajnath Singh Jammu Kashmir : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा- जरूरत पड़ी तो सीमा के पार भी मारेंगे

admin

Leave a Comment