Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Uttarakhand New DGP सीएम धामी के विशेष सचिव को उत्तराखंड का नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया

उत्तराखंड में भी इस बार उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किए गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद करीबी माने जाने वाले साल 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनय कुमार राज्य के नए पुलिस मुखिया होंगे। अभिनव कुमार मुख्यमंत्री के विशेष सचिव हैं । इसके साथ अभिनव कुमार एडीजी इंटेलिजेंस उत्तराखंड का जिम्मा संभाल रहे हैं। बुधवार, 29 नवंबर की शाम को शासन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। बता दें कि गुरुवार 30 नवंबर को मौजूद डीजीपी अशोक कुमार रिटायर हो रहे हैं। 53 साल के अभिनव कुमार 1996 बैच के आईपीएस हैं। जो कि 1 दिसंबर को कार्यभार ग्रहण करेंगे। आईपीएस अभिनव कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। उनकी छवि एक तेज तर्रार अधिकारी की है। उत्तराखंड गठन के बाद अभिनव कुमार यहां आ गए थे। यहां उन्होंने विभिन्न जिलों की कप्तानी भी संभाली। वह 2009 में डीआईजी और 2014 में आईजी बने।

इससे पहले अभिनव कुमार वह हरिद्वार और देहरादून जैसे बड़े जिलों के पुलिस कप्तान रहे हैं। कुछ महीनों तक उन्होंने आईजी गढ़वाल के पद पर सेवा दी है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में सेवा दी। जिस वक्त जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, अभिनव कुमार के हाथ में कमान थी। उत्तराखंड में राज्य गठन 2000 से अब तक 11 डीजीपी बन चुके हैं। वर्तमान डीजीपी अशोक कुमार 11वें डीजीपी हैं। उनके बाद राज्य में 12वें आईपीएस अभिनव कुमार, डीजीपी कार्यवाहक अभिनव कुमार होंगे। बता दें कि उत्तराखंड डीजीपी की रेस में दीपम सेठ, पीवीके प्रसाद का नाम चर्चाओं में था। इनमें अभिनव कुमार पर धामी सरकार ने विश्वास जताया है।

राज्य का नया डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) कौन होगा इसको लेकर लंबे समय से संशय बना हुआ था. 30 नवंबर को वर्तमान डीजीपी अशोक कुमार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 2020 में जिस समय पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था, उस वक्त IPS अशोक कुमार ने बतौर उत्तराखंड डीजीपी की कमान संभाली थी। डीजीपी बनते ही उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर कई अहम कदम उठाए थे। अब कमान आईपीएस अभिनव कुमार के हाथों में होंगी। हालांकि फिलहाल उन्हें कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है।

Leave a Comment