30 नवंबर, गुरुवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

30 नवंबर, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 30 नवम्बर 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- गुरुवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – याम्यायण (दक्षिणायन)
गोल – याम्यायण (दक्षिण गोल)
ऋतु – हेमन्त
काल (राहु)- उत्तर दिशा
मास – अग्रहायण
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- तृतीया
नक्षत्र – आर्द्रा
योग – शुभ
करण- भद्रा
दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
🌞सूर्योदय:- 6:25
🌑सूर्यास्त:- 5:07
🌞पाक्षिक सूर्य— अनुराधा नक्षत्र में ।
💐आज का व्रत व विशेष:-श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत चं.उ सा. 7:42 ।
🪷आने वाला व्रत व विशेष:- विषहरा पूजन -शनिवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
देवकी के गर्भ से सातवें संतान के रूप में बलदेव आए थे ।
🌚 राहु काल:- दिन के 01:07 से 2:27 बजे तक ।

   🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

ज्ञान की शुरुआत खुद को जानने से शुरू होती है ।

30 नवंबर का राशिफल—–

मेष

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। कोई नया वाहन मकान आदि आजकल ले सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा व कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। पुत्र और भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आप के विपरीत रहेगा।

तुला

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी आदि का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों के कारण कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। पत्नी से मतभेद बन सकते हैं।

मकर

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने की अप्रिय समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार आदि में हानि उठानी पड़ सकती है। लंबी यात्रा पर जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ

आज आप आंतरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। परिवार-व्यापार को लेकर आ आप चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में लोगों का आपके साथ व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवारों में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।

Related posts

13 मार्च, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

Illegal immigrants अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भारतीयों की सरेआम बेइज्जती, 116 अवैध प्रवासियों को लेकर सेना का विमान भारत पहुंचा, पुरुषों को हाथों में हथकड़ियां-पैरों में बेड़ियां डालकर भेजा, वीडियो

admin

10 नवंबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment