सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, अखिलेश, डिंपल और शिवपाल यादव समेत सैफई से भी परिवारीजन पहुंचे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, अखिलेश, डिंपल और शिवपाल यादव समेत सैफई से भी परिवारीजन पहुंचे


समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। ‌मुलायम सिंह यादव का ऑक्सीजन लेवल गिर गया है। चार डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। आीसीयू में उनकी सेहत को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई है कि नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्थिति फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। अखिलेश यादव, डिंपल, शिवपाल सिंह यादव, अपर्णा यादव भी मुलायम सिंह यादव के पास मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं। यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव की सेहत पर यूपी सरकार नजर बनाए रखी है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होने लिखा, ‘यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई,मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं। बता दें कि मुलायम सिंह यादव बीते दो साल से बीमार चल रहे हैं। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। पहले भी वह कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए चुके हैं।

Related posts

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर हुआ हमला, चेहरे पर फेंकी गई स्याही, देखें वीडियो

admin

सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का पीएम मोदी आज रखेंगें नींव, यूपी के इन जिलों से होकर गुजरेगा

admin

Amarnath Yatra आज छड़ी मुबारक के दर्शन के साथ 62 दिनों बाद समाप्त होगी बाबा अमरनाथ यात्रा

admin

Leave a Comment