Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्थल पहुंचे।
यहां पर सीएम धामी ने उत्तराखंड गठन के दौरान हुए आंदोलन में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। ‌ इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं, सीएम धामी कोस गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। शहीद स्थल पर सीएम धामी ने कहा कि शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता, प्रदेश सरकार आंदोलन में शहीदों के स्वजन और अन्य आंदोलनकारियों के हित के लिए कृत संकल्पित है। बता दें कि 28 साल पहले उत्तराखंड गठन की मांग के लिए दिल्ली जा रहे लोगों पर रामपुर तिराहा पर गोली चलाई गई थी, जिसमें सात आंदोलनकारी शहीद हो गए थे और रामपुर तिराहा पर ही उत्तराखंड शहीद स्थल का निर्माण कराया गया था। हर साल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री वहां पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।

Leave a Comment