नाना पाटेकर ने बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर किए दर्शन, देवभूमि की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता में रमे अभिनेता - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म मनोरंजन

नाना पाटेकर ने बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर किए दर्शन, देवभूमि की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता में रमे अभिनेता


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर कई दिनों से उत्तराखंड की वादियों में एक मराठी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ‌ शनिवार को पाटेकर ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। वहीं रविवार को नाना पाटेकर विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किए। ‌ यहां उन्होंने गर्भगृह में पूजा अर्चना की। बाबा केदारनाथ धाम में दर्शन करने के बाद नाना पाटेकर को यहां का आलौकिक नजारा खूब पसंद आया। नाना पाटेकर को देखने के लिए स्थानीय और तीर्थ यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, फिल्म अभिनेता ने लोगों के साथ तस्वीर खिंचवायी और ऑटोग्राफ भी दिया। बता दें कि मराठी फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर चमोली के बाद अब रुद्रप्रयाग जिले में पहुंच गए हैं।‌‌ रविवार को नाना पाटेकर सहित 15 से 20 सदस्यीय टीम केदारनाथ धाम पहुंची। बीते कुछ दिनों से पाटेकर अपनी मराठी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड की वादियों में हैं। विशेष रूप से फिल्म के निर्माता और निर्देशक रुद्रप्रयाग जिले के सुंदर और अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता से ओत-प्रोत स्थलों को शूटिंग का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

Related posts

14 अक्टूबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Uttarakhand: उत्तराखंड में उपभोक्ता जागरूकता का प्रतीक बनी “बिल लाओ, ईनाम पाओ” योजना

admin

उत्तराखंड चुनाव, 70 सीटों के लिए आ गए 500 से अधिक भावी प्रत्याशी, फिर शुरू हाईकमान के लिए चुनौती

admin

Leave a Comment